MP eService Portal ऑनलाइन सेवा प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। एमपी ई सर्विस पोर्टल का मुख्य उदेश्य सभी नागरिको को विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों और संगठनों द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सके और सभी सरकारी योजना का लाभ भी ऑनलाइन मिल सके।
MP e Service Portal | एमपी ई-सर्विसेज पोर्टल क्या है?
मध्य प्रदेश सरकारने सभी विभाग की सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए Advance Technology का उपयोग करके “ई-सर्विस” के नाम से MP eService Portal शुरू किया है।
ये पोर्टल अभी के समय में 56 विभागों की 1200 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से लोगो तक पंहुचा रहा है। एमपी ई-सर्विसेज पोर्टल ये मध्यप्रदेश राज्य का आधिकारित पोर्टल है। इस ऑफिसियल पोर्टल का URL https://services.mp.gov.in/ है।
एमपी ई-सर्विसेज पोर्टल का उदेश्य | Objective of MP e-Services Portal
MP e Service Portal का मुख्य उदेश्य लोगो तक कम समय और कम लागत में लोगो तक सभी सरकारी सेवा को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये पहुंचाना है।
नागरिको के लिए सेवाएं, युवाओ के लिए सेवाएं, स्वास्थ्य और कल्याण सेवाएं, ई – बिजनेस, ई-रोजगार, सरकारी परीक्षा का रिजल्ट जैसी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से दिया जायेगा।
अब मध्यप्रदेश राज्य के नागरिको को सरकारी कार्यलय में जाने की जरुरत नहीं है, अधिकांश सेवा का लाभ ऑनलाइन घर बैठे ही मिल जायेगा।
Read Also
- SBI Amrit Kalash Scheme 2025 : एसबीआई के इस स्कीम के तहत मिलेगा अधिक ब्याज
- PM Suryoday Yojana 2025 : पीएम सूर्योदय योजना के तहत मिलेगी सोलर पैनल पर भारी सब्सिडी
- MP Board Free Scooty Yojana 2025 : विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई मुफ्त स्कूटी योजना
एमपी ई-सर्विसेज पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं क्या हैं?
MP e-Services Portal पर बहोत सारी सरकारी Sewa का लाभ दिया जाता है। जो निम्नलिखत हैं।
1 .नागरिकों लिए सेवाएँ
नागरिकों लिए जो सर्विस है उनमे इतनी सेवा का लाभ ऑनलाईन एमपी ई-सर्विसेज पोर्टल के जरिये दिया जायेगा।
- सूचना का अधिकार (आरटीआई)
- लाड़ली लक्ष्मी योजना
- जननी सुरक्षा योजना
- विवाह पंजीकरण
- डुप्लीकेट वाहन पंजीकरण
2. युवाओं के लिए सेवाएँ
3. स्वास्थ्य और कल्याण
- जन्म प्रमाणपत्र
- सीटी स्कैन
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- प्रसूति सहायता योजना
- आयुष्मान भारत योजना ‘निरामयम
4. ई-बिजनेस
- बोरवेल एजेंसी पंजीकरण
- विक्रेता भुगतान
- पर्यटन सेवा प्रदाता पंजीकरण
- ए-क्लास ठेकेदार के लिए सीईसीईआई आवेदन
- कॉलोनाइजर पंजीकरण
- विस्फोटक लाइसेंस
5. ई-रोज़गार
ऊपर दी गई सारी सेवा का लाभ आप ऑनलाइन घर बैठे बैठे ले सकते है।
एमपी ऑनलाइन ई सर्विस पोर्टल रजिस्ट्रेशन | MP e Service Portal Registration
- MP e Service Portal Registration के लिए सबसे पहले आपको एमपी ऑनलाइन ई सर्विस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट services.mp.gov.in/ पर जाना हैं।
- अब आपके सामने इस तरह का पेज ओपन होगा। फिर आपको MP e Service Portal के पेज के कॉर्नर में इस तरह से “लोगिन” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
- “लोगिन” पर क्लिक करने के बाद 3 और विकल्प दिखाई देंगे। जिसमे से आपको “सिटीजन लॉगिन एवं प्रोफ़ाइल” पंजीयन पर क्लिक करना है।
- अब नया पेज ओपन होगा इस तरह से, अब ऐसा लिखा हुआ आएगा – New to the eService portal? Sign up now for seamless access to government services. Your journey starts here! Sign up पर क्लिक करे।
- अब इस तरह से नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको First Name, Middle Name, Last Name, Mobile No, Email ID, Password जैसी डिटेल्स fill करनी है।
- अब अगर आप WhatsApp यूज करते है तो YES पर क्लिक करना है।
- फिर आपको Accept Terms & Conditions के Box को Check करना है।
- केप्च्या कोड डालना है फिर “Register” पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाईल नंबर और ईमेल पर Login Id आ जाएगी या फिर आप आपके मोबाईल से लॉगिन कर सकोगे।
ऊपर दी गई प्रक्रिया से आप आसानी से MP e Service Portal Registration कर सकते है।